सीरिया की सेना ने स्वेदा शहर के पूर्वोत्तरी उपनगरीय क्षेत्र अशीहब में आतंकियों के ठिकानों पर हमले करके कम से कम दस आतंकियों के मौत के घाट उतार दिया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया की वायु सेना ने पालमीरा के पूरब और उत्तर में आतंकियों के सैन्य उपकरणों के डिपो को ध्वस्त कर दिया।
सीरिया की वायु सेना ने दैरिज़्ज़ूर के उपनगरीय क्षेत्रों हवीजा सक़र और अलग़ीलिया में भी दाइश के ठिकानों पर हमला किया। सीरिया से ही प्राप्त समाचारों में कहा गया है कि आतंकियों ने अपनी पाश्चिम कार्यवाहियां जारी रखते हुए दरआ के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में स्थित यरमूक के कफ़रिया क्षेत्र पर मार्टर गोलों से हमला किया जिसमें तीन बच्चे मारे गये। इस हमले में पांच लोग घायल भी हुए हैं।